{"_id":"61ace09abb939e3cb517e9d1","slug":"salesman-shot-in-mutual-enmity-jhansi-news-jhs210267574","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश में सेल्समैन को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी रंजिश में सेल्समैन को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रविवार को सीपरी बाजार थाना इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक सेल्समैन को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में दहशत रही। घायल का इलाज महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
अलीगोल खिड़की निवासी हबीब खान उर्फ डेनी (45) फेरी लगाकर टॉफी-बिस्किट बेचने का काम करते हैं। रविवार को वो मोपेड से फेरी लगाने निकले थे। उन्नाव गेट होते हुए वे बालाजी रोड पर भानी देवी गोयल स्कूल के पास पहुंचे। यहां वे गाड़ी एक तरफ खड़ी कर टॉयलेट के लिए सड़क के दूसरी ओर पहुंच गए। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए और उनमें से एक ने हबीब पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली सीने को छूती हुई निकल गई। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उन्होंने गोली मारने का आरोप पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक पर लगाया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक तांत्रिक है और उसने उनकी पत्नी को बरगला लिया है। चार-पांच महीने पहले उसने घर में घुसकर मारपीट की थी। इसके अलावा आरोपी ने उनके घर पर भी कब्जा कर लिया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।