{"_id":"6a63d1d0b7c2a0fa1f0752c2","slug":"salesman-assaulted-at-petrol-pump-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-10141-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। थाना पूंछ क्षेत्र के ग्राम सेसा में झांसी-कानपुर हाईवे पर स्थित कस्तूरी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट के मामले में एक नामजद समेत दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
बृहस्पतिवार की रात करीब 9:30 बजे ग्राम खरेला निवासी डब्बू अपने एक साथी के साथ कार में पेट्रोल भरवाने कस्तूरी पेट्रोल पंप पहुंचा था। इस दरम्यान रुपये के लेनदेन को लेकर उसकी सेल्समैन से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर डब्बू और उसके साथी ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए थे। इस संबंध में पूंछ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे गए हैं। इस मामले में ग्राम खरेला निवासी डब्बू और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।