{"_id":"6a569f3e9981f5bd0e03ec3f","slug":"salary-of-eight-teachers-and-block-education-officer-withheld-jhansi-news-c-11-jhs1019-835249-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आठ शिक्षक-कर्मियों और खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आठ शिक्षक-कर्मियों और खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोका
Wed, 15 Jul 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने मंगलवार को मोंठ थानांतर्गत गांव कंडोर के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खामियांं मिलने पर शिक्षक-कर्मियों समेत आठों को कर्मियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के आदेश कर दिए। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी का जुलाई माह का वेतन रोकने का आदेश कर दिया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी को सूचना मिली कि कंडोर के विद्यालय में शिक्षक व कर्मियों के दो गुटों के बीच में आपसी विवाद व खींचतान चल रही है, इसकी वजह से पठन-पाठन बेपटरी है। सीडीओ के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। जहां उपस्थिति रजिस्टर पर चार शिक्षकों के हस्ताक्षर मिले, वह समय से पहले घर जा चुके थे। इसके बाद पड़ताल करने पर आरोप सही मिलने पर उन्होंने सभी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के आदेश कर दिए। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश की जमकर क्लास लगाई और उनका जुलाई का वेतन रोकने का आदेश कर दिया। बीएसए ने बताया कि पूरी कार्रवाई से सीडीओ को अवगत का दिया है।