{"_id":"5cf819e7bdec22073073f612","slug":"sajdah-allah-celibrate-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारगाहे इलाही में झुके हजारों सिर, गले मिलकर मनाई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारगाहे इलाही में झुके हजारों सिर, गले मिलकर मनाई ईद
Thu, 06 Jun 2019 01:07 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
eid ul fitr jhansi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मुकद्दस रमजान की इबादतों के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार शहर भर में जोश और उमंग के साथ मनाया गया। ईदगाह सहित शहर भर की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। बारगाहे इलाही में एक साथ हजारों सिर झुके और दुआ के लिए उठे हजारों हाथों ने नौजवानों से लेकर बुजुर्गों की दुआ के साथ ही देश में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर मुस्लिमों ने अल्लाह की बारगाह में सजदे किये व माहे रमजान और ईद की खुशी देने पर अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया।
ईद के त्योहार को लेकर सुबह से ही मुस्लिम बस्तियों में रौनक देखी जाने लगी। सभी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। ईद के दिन होने वाली विशेष नमाज को लेकर लोग सुबह से ही तैयारियां कर रहे थे। नमाज का वक्त होने से पहले लोगों ने नहा-धोकर, नये कपड़े पहन कर ईदगाह की ओर रुख किया। इस दौरान लोग ईदगाह जाने में पढ़ी जाने वाली दुआ को भी गुनगुना रहे थे। पठौरिया स्थित ईदगाह में दूर-दराज से लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे।
ईदगाह में नमाज से पहले मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि ईद का दिन अल्लाह की ओर से इनाम का दिन है। इस दिन रमजान में रोजा रखने वाले रोजेदारों के सभी गुनाहों को अल्लाह तआला माफ कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हर शख्स को अपने मुल्क से बेइंतिहा मुहब्बत करना चाहिए। नमाज के बाद की गई दुआ में बुजुर्ग, बच्चों, महिलाओं और देश के नौजवानों के साथ ही देश में चैन व अमन की दुआ मांगी गई। इस के अलावा शहर भर की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। वहीं प्रेमनगर स्थित ईदगाह में ईद की नमाज हाफिज हसनैन रहमानी ने अदा कराई। इस मौके पर कारी मसी उद्दीन ने इर्द के त्योहार पर प्रकाश डालते हुए ईद की फजीलत बयां की।
विज्ञापन
बच्चों में दिखा गजब का जोश
ईद के दिन को लेकर बच्चों मेें काफी उत्साह देखा गया। ईद की नमाज खत्म होते ही बच्चे अपने साथियों और दोस्तों के साथ त्योहार की खुशियां बांटते नजर आये। ईदी के रूप में मिले रुपयों को बच्चों ने झूले व खान-पान पर खूब खर्च किया।
दिन भर चला दावतों का दौर
ईद की नमाज के बाद शहर भर में दावतों का दौर चलता रहा। शहर की मुस्लिम बस्तियों में लोगों का लगातार आना जाना रहा। इस खास दिन लोगों ने सेवई के साथ ही पकवानों का भी लुत्फ लिया।
अफसरों ने दी लोगों को मुबारकबाद
पठौरिया स्थित ईदगाह पर अफसरों ने भी लोगों को मुबारकबाद दी। इस मौके पर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, नगर मजिस्ट्रेट रामप्रक ाश, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, अस्फान सिद्दीकी, छत्रपाल सिंह यादव, इदरीश खान ने ईद मिलकर लोगों को मुबारकबाद दी।.
सोशल मीडिया पर जमकर दी बधाई
चांद का दीदार होते ही शहर भर में ईद की मुबारकबादों का सिलसिला जारी हो गया था। जो देर रात तक लगातार जारी रहा। शहर भर में लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को ईद की बधाई दी।