फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sahav, meri ranjish chal rhi hai, ashlaye jama na karay

साहब, मेरी रंजिश चल रही है, असलहा जमा न कराएं

Sun, 21 Feb 2021 07:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
sahav, meri ranjish chal rhi hai, ashlaye jama na karay
लोग असलहा जमा करने को लेकर कई बहाने बना रहे है। - फोटो : ???? ????
साहब, मेरी रंजिश चल रही है, असलहा जमा न कराएं
विज्ञापन

झांसी। पंचायत चुनाव को लेकर लोगों के असलहा जमा कराने की कवायद पुलिस ने शुरू कर दी है। ऐेसे में कई लोग असलहा जमा न करने के लिए कई बहाने बनाकर पुलिस व डीएम कार्यालय पहुंच रहे हैं। कोई पुरानी रंजिश बताकर असलहा जमा करने तो कोई बड़ा कारोबारी बताकर असलहा जमा करने से बच रहा है। हालांकि, अब तक पुलिस ने किसी को कोई राहत नहीं दी है। सभी को असलहा जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक निपटाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। जिले के 23 हजार लोगों के असलहा जमा कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि चुनाव के दौरान असलहों का गलत इस्तेमाल हो सकता है। असलहों के जरिए चुनाव में गड़बड़ी की आशंका भी बन सकती है। ऐसे में कुछ लोग हैं जो अपने असलहे पुलिस को सौंपना नहीं चाहते। कोई अपनी हत्या हो जाने की गुहार लगा रहा है तो कोई खुद को बड़ा व्यापारी बता कर असलहे न जमा कराए जाने की फरियाद पुलिस से कर रहा है। लोग रसूख दिखाने के लिए भी असलहे नहीं जमा करना चाहता है।
विज्ञापन

कीमती भी हैं असलहे
लाइसेंसधारकों के पास काफी कीमती असलहे हैं। इनकी कीमत भी अधिक रहती है। रिवाल्वर और पिस्टल की कीमत डेढ़ लाख से शुरू होती है। पांच से सात लाख रुपये तक कीमत की रिवाल्वर भी शहर में मौजूद हैं। इनका रखरखाव जरूरी है। समय से ऑयलिंग न होने बेतरतीब तरीके से रखे जाने पर उसकी काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बना रहे बहाने
- गांव में बदमाश आते हैं ऐेेसे में असलहा होना जरूरी है।
- बड़ा कारोबारी बताकर रकम के लेनदेन के लिए असलहा जरूरी बता रहे।
- कोई सुनसान स्थान पर मकान होने की बात कहकर असलहा जमा नहीं कर रहा।
रोजाना ऐसे कई प्रार्थना पत्र भी पुलिस के पास आ रहे हैं। इन पत्रों पर जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। असलहा जमा कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। नैपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक - देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed