{"_id":"634472768724656f87326f5e","slug":"safrar-dam-throw-three-girls-after-that-murder-jhansi-news-jhs2306193185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर सपरार बांध में फेंकी गईं थीं तीनों युवतियां, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर सपरार बांध में फेंकी गईं थीं तीनों युवतियां, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर के सपरार बांध में दो दिन पहले मिले दो सगी बहनों और एक उनकी सहेली के शव के मामले में सोमवार को हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। युवतियों के भाई ने कहा है कि उनकी बहनों की मौत हादसे में नहीं हुई बल्कि उनकी हत्या की गई है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा होने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
कुरैचा गांव में स्थित सपरार बांध में शनिवार को तीन युवतियों के शव पानी में उतराते हुए मिले थे। अगले दिन रविवार को शवों की पहचान कटरा मुहल्ला निवासी स्व. रामविलास पुरवार की पुत्री रितु पुरवार (30) व रीनू पुरवार (28) तथा उनकी सहेली अल्याई मुहल्ला निवासी गोविंददास की बेटी रिंकी आर्य (26) के रूप में की गई थी। तीनों शुक्रवार की शाम घर से छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम जाने के लिए निकलीं थीं। पोस्टमार्टम में तीनों युवतियों में आंतरिक चोटें पाईं गईं थीं। उनकी पसलियां टूटी हुईं थीं और लीवर में भी चोट थी। इससे स्पष्ट हो गया था कि युवतियों की हत्या कर उनके शव बांध में फेंके गए हैं। अब इस मामले में सोमवार को मृतका रितु और रीनू के भाई आशीष पुरवार ने मऊरानीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें बताया कि उसकी बहनें व उनकी सहेली शुक्रवार की शाम तकरीबन चार बजे घर से बागेश्वर धाम जाने के लिए निकलीं थीं। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। अगले दिन बहन के नंबर पर फोन लगाया, परंतु वह बंद मिला। इसके बाद उनके शव बरामद हुए। भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहनों व सहेली की हत्या कर शव बांध में फेंके गए हैं। भाई ने हत्यारों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की।
इसके साथ ही पुलिस ने मामले की पड़ताल तेज कर दी है। एसएसपी राजेश एस खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा अलावा अन्य थानों की पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम नहीं पहुंची युवतियां
झांसी। पुलिस की पड़ताल में यह साफ हो गया है कि युवतियां घर से निकलीं जरूर बागेश्वर धाम जाने के लिए थीं, परंतु वे वहां पहुंची नहीं। सीसीटीवी फुटेज में यह भी सामने आया है कि तीनों युवतियां अकेले ही जा रही हैं, उनके साथ और कोई कैमरों में नजर नहीं आया। युवतियां बांध तक कैसे और किसी इरादे से पहुंची, यह सवाल अब भी खड़ा हुआ है।
दुश्मनी से किया इंकार
झांसी। तीनों युवतियों की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे भाई ने किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया। साथ ही किसी पर हत्या का शक जाहिर भी नहीं किया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं है। साथ ही किसी पर हत्या का शक भी नहीं है।
कइयों से जारी है पूछताछ
झांसी। तीन युवतियों की हत्या के मामले में पुलिस की कई लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। युवतियों के घर से सपरार बांध की ओर से जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। इसके अलावा युवतियों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) भी खंगाला जा रहा है।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया है। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- राजेश एस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक