{"_id":"66958a4d59092edc6b041d85","slug":"saddened-by-wifes-departure-to-her-maternal-home-husband-commits-suicide-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-352055-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने की खुदकुशी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पत्नी के मायके चले जाने से दुखी चिरगांव के मुड़ई गांव निवासी युवक ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार को उसकी मौत हो गई।
मुड़ई गांव के मनीष रायकवार (30) की शादी आठ साल पहले पड़ोस के गांव की नेहा से हुई थी। दंपती के चार बेटियां हैं। मनीष खेती-किसानी करता था। परिजनों का कहना है कि करीब बीस दिन पहले नेहा पिता के साथ मायके चली गई। कई दिन बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो मनीष ने पत्नी से वापस आने को कहा। नेहा ने मायके में ही रहने की जिद की। इससे मनीष नाराज हो गया। उसने रविवार को भी नेहा को फोन किया लेकिन, वह लौटने को राजी नहीं हुई।
दोनों में जमकर विवाद हुआ। शाम को मनीष ने जहर निगल लिया। उसे अचेत हाल में बिस्तर में पड़ा देख परिजन मनीष को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजनों का कहना है कि नेहा से यह बात बताई गई लेकिन, वह देखने अस्पताल नहीं आई। सोमवार को उसकी मौत हो गई। दो भाइयों में मनीष छोटा था। परिवार के साथ वह अलग रहता था।