फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saddened by the failure of the pea crop, the farmer ate poison, died

Jhansi News: मटर की फसल खराब होने से दुखी किसान ने खाया जहर, मौत

Mon, 13 Mar 2023 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Saddened by the failure of the pea crop, the farmer ate poison, died
झांसी। गुरसरास के बरगाय निवासी किसान ने मटर की फसल खराब हो जाने से दुखी होकर जहर खा लिया। परिजन उसे अचेतावस्था में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि फसल की बुवाई के लिए उसने कर्जा भी लिया हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक शांतनु (40) पुत्र शैलेष कुमार जीविकोपार्जन के लिए खेती करता था। इस सीजन में उसने 10 एकड़ में मटर की बुवाई की थी। फसल के लिए उसने कुछ लोगों से पैसा भी उधार लिया हुआ था लेकिन, मौसम खराब हो जाने से मटर की फसल नष्ट हो गई। पिछले माह फसल की कटाई में सिर्फ 8-10 बोरा मटर ही उसके हाथ आई थी। इससे वह काफी परेशान हो गया था। परिजनों का कहना है कि घर में भी वह गुमसुम रहता था। रविवार को पत्नी ज्योति एवं मां राजेश्वरी देवी घर से बाहर गए थे। बच्चे भी नहीं थे। इसी दौरान शांतनु ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम को जब ज्योति घर लौटी तब शांतनु बिस्तर पर अचेत पड़ा था। यह देखकर ज्योति ने शोर मचाया। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजनों का कहना है कि शांतनु पर इसके पहले का भी कर्जा था। पिता होम्योपैथी चिकित्सक थे। उनकी करीब 16 साल पहले मौत हो चुकी। इसके बाद से परिवार के भरण-पोषण का जिम्मा शांतनु पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed