फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sabarmati Express will not stop at these nine stations

साबरमती एक्सप्रेस का नौ स्टेशनों पर ठहराव खत्म, टिकट न बिकने के कारण लिया गया निर्णय

Tue, 02 Feb 2021 10:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sabarmati Express will not stop at these nine stations
साबरमती एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
साबरमती एक्सप्रेस का मंडल के भीमसेन, लालपुर, पुखरायां, एट, मोंठ, चिरगांव, बबीना, धौर्रा व जाखलौन स्टेशन पर अग्रिम आदेश तक ठहराव खत्म कर दिया गया है। उत्तर मध्य रेल प्रशासन ने उक्त स्टेशनों से ट्रैफिक (आरक्षित टिकट न बिकने) न मिलने के कारण यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को 09165 अहमदाबाद दरभंगा स्पेशल साबरमती एक्सप्रेस और सोमवार, बुधवार व शनिवार को 09166 दरभंगा अहमदाबाद स्पेशल साबरमती एक्सप्रेस का संचालन होता है। 
विज्ञापन


इसी तरह सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को 09167 अहमदाबाद वाराणसी साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस और मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व रविवार को 09168 वाराणसी अहमदाबाद साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेल प्रशासन ने उक्त ट्रेन का एक फरवरी से मंडल के नौ स्टेशनों पर अग्रिम आदेश तक ठहराव बंद कर दिया है। इनमें भीमसेन, लालपुर, पुखरायां, एट, मोंठ, चिरगांव, बबीना, धौर्रा व जाखलौन स्टेशन शामिल हैं। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी सभी ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है। संबंधित स्टेशनों से ट्रैफिक न मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed