फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ruthless son broke father's ribs, died due to lung burst

Jhansi News: बेरहम बेटे ने तोड़ दी थी बाप की पसलियां, फेफड़े फटने से हुई मौत

Mon, 08 Jul 2024 03:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Ruthless son broke father's ribs, died due to lung burst
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। छनियापुरा मोहल्ले में बुजुर्ग गोपाल की मौत बेरहमी से लात-घूंसों से हुई पिटाई के चलते हुई। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पिटाई से गोपाल के सीने की पसलियां टूट गईं। सीने में कई प्रहार होने से उनका फेफड़ा फट गया था। इससे उनकी जान चली गई।
कोतवाली के छनियापुरा में शनिवार रात इकलौते बेटे के बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मार डालने की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। पुलिस ने उसके बेटे आशीष को हिरासत में लिया था। रविवार को पुलिस ने गोपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में गोपाल के शरीर में चोट के कई निशान मिले। उनके हाथ की हड्डी टूटी मिली। चोट के निशान चौबीस घंटे से भी पुराने पाए गए। संभावना जताई जा रही कि हत्या से पहले यह चोट उनको आई थी। इसी तरह घूंसों से उनके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। चेहरे एवं होंठ के आसपास चोट लगने से सूजन थी। आसपास खून सूख चुका था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी आशीष के खिलाफ बीएनएस के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



खुद को बेकसूर बताता रहा निर्दयी बेटा
बाप को निर्ममता से पीट-पीटकर मार डालने वाला निर्दयी बेटा पुलिस पूछताछ में खुद को बेगुनाह बताता रहा। शनिवार रात पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली आई थी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह एवं कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने अलग-अलग पूछताछ की लेकिन, आरोपी से हत्या की वजह नहीं उगलवा सकी। पुलिस अफसरों के मुताबिक आरोपी किसी सवाल का सही तरीके से जवाब नहीं दे रहा था। उसका कहना था उसने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटे के लिए मां शकुंतला मांगती रही फांसी की सजा
पति की मौत की खबर सुनकर शनिवार देर-रात तालबेहट से शकुंतला लौट आई। पोस्टमार्टम के लिए बाद शव जैसे ही घर पहुंचा, वह उससे लिपटकर बिलखने लगी। रोते-बिलखते हुए बेटे को श्राप भी रही थी। उन्होंने कहा कि सबकुछ बेटे ने खत्म कर दिया। ऐसे निर्दयी बेटे को सरकार फांसी चढ़ा दे। दुबारा वह उसकी शक्ल नहीं देखना चाहती। परिजन उसे ढांढस बंधाते रहे। कुछ दिन पहले ही मां से मारपीट करके आशीष ने उनका हाथ तोड़ दिया था। इसके बाद से वह अपनी बेटी के घर तालबेहट में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed