फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Russia is our trusted friend, India's strategy on Ukraine is right

रूस हमारा भरोसेमंद दोस्त, यूक्रेन को लेकर भारत की रणनीति सही

Sun, 13 Mar 2022 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Russia is our trusted friend, India's strategy on Ukraine is right
झांसी। रूस भारत का सबसे भरोसेमंद दोस्त है। यूक्रेन के साथ चल रहे रूस के युद्ध को लेकर भारत की रणनीति बिल्कुल सही है। अब रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। झांसी आए पूर्व एयर मार्शल अशोक गोयल ने बाल भारती पब्लिक स्कूल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।
विज्ञापन

पूर्व एयर मार्शल ने कहा कि यूक्रेन नाटो का हिस्सा बनना चाहता है, जो कि सोवियत यूनियन और रूस की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। युद्ध की यही बड़ी वजह है। बोले कि भारत ने यूनाइटेड नेशन में वोटिंग से दूर रहने का जो फैसला किया, वो बिल्कुल सही है। बताया कि जब भी भारत को किसी रक्षा उपकरणों की जरूरत पड़ी, तब रूस ने हमेशा मदद की। सन 1955 से रूस भारत का सहयोग करता रहा है। हाल ही में रूस से भारत ने एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर सौदा किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तकनीकी दिक्कत की वजह से भारत की मिसाइल पाकिस्तान चली गई। अब कंट्रोल प्रणाली को बदला गया है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई बात न हो। बोले कि भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बनने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

अनुशासन जीवन का अहम हिस्सा
झांसी। बाल भारती पब्लिक इंटर कॉलेज में शौर्य गोष्ठी में पूर्व एयर मार्शल अशोक गोयल ने कहा कि अनुशासन हमारे जीवन का बहुत अहम हिस्सा है। अनुशासित लोगों से ही एक अनुशासित देश बनता है। कहा कि वह 80 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं। कई देशों में रोड पर ट्रैफिक पुलिस नहीं होती, वहां लोग खुद ही अनुशासित होकर चलते हैं। जबकि, भारत में अधिकतर लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं। सीबी सिंह ने कहा कि यदि हम समय की पाबंदी और अनुशासन सीख लें तो हमारा देश फिर से सोने की चिड़िया बन सकता है। बबीना के प्रशासनिक कमांडेंट अशोक पंघाल, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य संतराम, अर्चना गुप्ता, योगेश प्रेमानी, अरशद खान, बलवीर शर्मा, आरजी राय, सुलेखा सोनी, रवि शर्मा, दीपक कश्यप, अनुराग मिश्रा, अभिनव अग्रवाल, आरके राव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed