फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Running track work fast in GIC

जीआईसी में प्रस्तावित रनिंग ट्रैक की कवायद तेज

Sat, 07 Nov 2020 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Running track work fast in GIC
जीआईसी में स्मार्टसिटी का प्रजेंटेशन देते नगर निगम के अधिकारी।
झांसी। जीआईसी ग्राउंड में स्मार्ट सिटी के तहत प्रस्तावित रनिंग ट्रैक को लेकर कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को जीआईसी परिसर में नगर आयुक्त अवनीश कुमार की मौजूदगी में कार्यदायी एजेंसी ने निर्माण कार्यों को लेकर पावर प्वांइट प्रजेंटेशन दिया। इसके जरिए निर्माण से जुड़ी तमाम तकनीकी बिंदूओं पर विस्तार से चर्चा हुई। यहां रनिंग ट्रैक के साथ एथेलेटिक्स से जुड़ी तमाम सहूलियतें मुहैया कराई जाएंगी। रनिंग के लिए सिंथेटिक ट्रैक भी बनाया जाएगा। जीआईसी में बनाए जाने वाले 16 स्मार्ट क्लासेज के बारे में भी चर्चा हुई। इसके अलावा किले के आसपास कराए जाने वाले कई कार्यों के बारे में बताया गया। स्मार्ट सिटी के जरिए किले के आसपास आठ कार्य कराए जाने हैं। प्रस्ताव में लाइट एंड सांउड शो के साथ ही वृदांवन लाल वर्मा पार्क के सामने पड़ी खाली भूमि को विकसित करके पार्क में तब्दील किया जाना है। यहां कैफटेरिया समेत आधुनिक बेंच लगाई जाएंगी। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमित शर्मा के मुताबिक कुछ दिनों के भीतर आवश्यक एनओसी मिलने की उम्मीद है। उसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, स्मार्ट सिटी सलाहकार निशांत समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगर निगम सदन एवं जिला पंचायत की बैठक स्थगित
झांसी। नगर निगम सदन की 9 अक्तूबर को आहूत बैठक स्थगित कर दी गई है। यह बैठक स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से स्थगित की गई है। सचिव परिषद के मुताबिक नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इसी तरह जिला पंचायत की सात नवंबर को होने वाली बैठक भी इसी वजह से निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed