{"_id":"5e26ab3f8ebc3e4ad660146f","slug":"run-for-country-organized-on-behalf-of-amar-ujala-on-the-occasion-of-republic-day-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से हुआ ‘रन फॉर कंट्री’ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से हुआ ‘रन फॉर कंट्री’ का आयोजन
Tue, 21 Jan 2020 01:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
‘रन फॉर कंट्री’ का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
इस बार महानगर में गणतंत्र दिवस का जश्न अमर उजाला खास अंदाज में मना रहा है। इसी के तहत मंगलवार की सुबह रन फॉर कंट्री (मिनी मैराथन) का आयोजन किया गया, जो सुबह ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू होकर लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज में पहुंचकर समाप्त हुई। दौड़ में खिलाड़ी, युवा, विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के लिए दौड़ने को हर कोई उत्साहित नजर आया। धावकों का मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जबकि, इससे पूर्व दौड़ की शुरुआत नगर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, एससी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की गई।
विज्ञापन