फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ruhon found paradise , sought votive tombs

रूहों को मिले जन्नत, कब्रों पर मांगी मन्नत

Mon, 23 May 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ruhon found paradise , sought votive tombs
svve barat, jhans news - फोटो : amar ujala
झांसी। शबे बरात पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़कर खुदा से उनके गुनाहों की माफी मांगी तथा उन्हें जन्नत नसीब करने की दुआ मांगी। इस दौरान लोगों ने कब्रिस्तानों पर आकर्षक सजावट की। वहीं, महानगर की प्रमुख दरगाहों पर लोगों ने जाकर हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


जीवन शाह बाबा की दरगाह, स्टेशन वाले बाबा की दरगाह, दूल्हा सैयद वाले बाबा, सिंग्नल वाले बाबा, बडे़ पुल वाले सैयद बाबा, खाकी शाह वाले बाबा, निवाड़ी शाह वाले बाबा की दरगाहों पर रात भर अकीदत मंदों की मौजूदगी रही। वहीं जीवन शाह कब्रिस्तान, दतिया गेट फिल्टर रोड स्थित कब्रिस्तान सहित सभी कब्रिस्तानों में लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर अगरबत्ती, मोमबत्तियां जलाते देखे गए।
विज्ञापन


इसके अलावा सभी मस्जिदों में लोगों ने सारी रात तरावीह पढ़ी तथा कुरान पाक की तिलावत की। इनमें बिसाती बाजार की बड़ी मस्जिद, मरकजी मस्जिद, अलीगोल की जामा मस्जिद, प्रेमनगर की कस्तूरबा मस्जिद, सीपरी बाजार की सुल्तानी मस्जिद में सारी रात लोग खुदा की तिलावत में मशगुल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हजरत कुतबुल आफताब सैयद एवज अली शाह के चित्रा चौराहे के निकट स्थित आस्थाने बाबा धाम पर रविवार की शाम शब बारात पर सैकड़ों जायरीनों ने दुआएं कीं। इस अवसर पर बताया गया कि बाबा की 37वीं बरसी पर चित्रा चौराहे पर उर्स का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर सूफियाना कव्वाली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed