{"_id":"61c4e6d8cd2f244378215b3f","slug":"ruckus-over-youth-s-death-bus-stand-road-jammed-for-two-hours-thousands-of-vehicles-stranded-jhansi-news-jhs2116077145","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर बवाल, बस स्टैंड रोड दो घंटे जाम, हजारों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर बवाल, बस स्टैंड रोड दो घंटे जाम, हजारों वाहन फंसे
विज्ञापन
झांसी। सत्रह दिसंबर को झोंकनबाग इलाके में तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार वाले बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर ले गए थे जहां बुधवार की रात को उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर को जब शव पहुंचा तो मुहल्ले वालों में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने बस स्टैंड रोड पर कचहरी चौराहे के पास जाम लगा दिया। इन लोगों का कहना था कि घटना की तहरीर उसी दिन नवाबाद पुलिस को दे दी थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस आरोपियों को बचा रही है। मौके पर पहुंचे अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तत्काल मुकदमा दर्ज किया। इस पर भीड़ शांत हो गई और जाम खोल दिया।
थाना नवाबाद के खुशीपुरा मोहल्ला निवासी राज यादव (21) झोंकनबाग स्थित एक दुकान में काम करता था। 17 दिसंबर की शाम वह दुकान से बाहर निकला था कि उसी दौरान एक बुलेट सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राज गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे पहले महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बुधवार देर-रात उसकी मौत हो गई। उसका शव आज दोपहर झांसी पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शव के साथ कचहरी चौराहे के करीब पहुंच गए। शव को सड़क पर रखकर बिलखते परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। उनके साथ मोहल्ले के भी तमाम लोग आ गए।
परिजनों का कहना था उन्होंने घटना वाले दिन ही आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर नवाबाद समेत कई अन्य थानों का पुलिस बल बुला लिया गया। सीओ सिटी राजेश राय भी दल-बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने भी समझाने की कोशिश की लेकिन, परिजन राजी नहीं हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की धरपकड़ करने का भरोसा दिलाया तब जाकर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। करीब दो घंटे बाद जाकर रास्ता खुला। तब तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक सामान्य होने में करीब एक घंटे लग गए। इंस्पेक्टर नवाबाद सुधाकर मिश्रा के मुताबिक तहरीर के आधार पर बुलेट सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एंबुलेंस को भी नहीं मिला रास्ता, घंटों फंसे रहे छात्र
चक्का जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जो वाहन जहां थे वहीं फंस गए। किसी को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। पुलिस बल भी जाम खुलवाने में नाकाम रही। जाम की वजह से मरीज को मेडिकल कॉलेज ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। आखिरकार उसे दूसरे रास्ते से आगे निकाला गया। स्कूली बच्चे भी जाम में कई घंटे फंसे रहे। कई छात्र कोचिंग जाने के लिए निकले लेकिन, जाम में फंसे होने से वह क्लास के लिए नहीं जा सके।