फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ruckus at Agneepath: Eight lakh tickets had to be returned to Railways in four days

अग्निपथ पर बवाल: चार दिन में रेलवे को लौटाने पड़े आठ लाख के टिकट

Tue, 21 Jun 2022 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at Agneepath: Eight lakh tickets had to be returned to Railways in four days
झांसी। अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे आंदोलन से रेलवे को खासी चपत सहनी पड़ गई। आंदोलन के चलते रेल प्रशासन को पांच दर्जन से अधिक ट्रेन निरस्त करनी पड़ीं बल्कि बड़ी संख्या में रेल यात्री भी अपनी यात्राएं स्थगित कर रहे हैं। ऐसे में झांसी रेल मंडल से चार दिन में करीब आठ लाख रुपये कीमत के टिकट लौटाने पड़े।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के एलान के बाद बृहस्पतिवार से आंदोलन भड़क उठा। इससे सर्वाधिक दिल्ली-हावड़ा-दरभंगा रूट प्रभावित रहा। इसके चलते एनसीआर जोन अब तक अपनी 61 ट्रेन निरस्त कर चुका। इनमें गाड़ी संख्या 12506, 15484, 12488, 12566, 12368, 12554, 12562, 12802 समेत मुंबई की ओर जाने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेन शामिल हैं। इनके निरस्त होने से इनमें आरक्षित टिकट बगैर कोई पैसा काटे पूरा रिफंड करना पड़ रहा। वहीं, दिल्ली-हावड़ा-दरभंगा रूट की ओर जाने वाले यात्री इस हंगामे के चलते अपनी यात्राएं स्थगित कर रहे हैं। बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल कराए हैं। झांसी स्टेशन से 14 जून को 62,030 रुपये, 15 जून को 49,985 रुपये, 16 जून को 39,015 रुपये, 17 जून को 54,715 रुपये एवं 18 जून को 69,540 रुपये एवं 19 जून को 42,312 रुपये के टिकट वापस करने पड़े। यहां से 3,17,597 लाख रुपये लौटाए गए जबकि ग्वालियर, खजुराहो समेत अन्य छोटे स्टेशनों से भी चार लाख रुपये के टिकट वापसी कराई गई। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है जिन गाड़ियों को निरस्त किया गया है उनका पूरा पैसा रिफंड किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे को वापस करना पड़ रहा पूरा पैसा
बवाल के चलते रेल प्रशासन ने जिन गाड़ियों को निरस्त किया, उसके आरक्षित टिकटों का पूरा रिफंड यात्रियों को किया जा रहा जबकि अगर यात्री खुद से अपनी यात्रा स्थगित करता है तब उसे कटौती करके पैसा रिफंड होता है। इसमें करीब पचास फीसदी तक की कटौती हो जाती है लेकिन, निरस्त ट्रेन होने की वजह से रेलवे को कोई पैसा नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed