फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RTO office will not work without high security number plate

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना आरटीओ आफिस में नहीं होंगे काम

Wed, 29 Jun 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
RTO office will not work without high security number plate
झांसी। अब व्यावसायिक वाहनों के साथ ही पुराने निजी वाहनों में भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य हो गया है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर आरटीओ ऑफिस में वाहन संबंधी कोई काम नहीं होगा। परिवहन विभाग ने आखिरी अंक के आधार पर नंबर प्लेट बनवाने की समय सीमा भी तय कर दी है, साथ ही कई अंकों की समय सीमा भी समाप्त हो गई है। इसके बाद भी सड़कों पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने के लिए वाहन चालक को अपने रजिस्ट्रेशन के आखिरी नंबर का ध्यान रखना होगा। वाहन के आखिर में 0 व 1 नंबर की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 15 फरवरी तक बनाई जा चुकी हैं जबकि 2 व 3 अंक वाले 15 मई 2022 तक, 4 व 5 अंक वाले 15 अगस्त 2022 तक, 6 व 7 अंक वाले 15 नवंबर 2022 तक और 8 व 9 अंक वाले वाहन चालक 15 फरवरी 2023 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवा सकते हैं। वहीं, जिनकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है अब सभी प्रकार के वाहन स्वामी अपनी नंबर प्लेट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य
झांसी। सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य हो गया है। एआरटीओ ने बताया कि जिन गाड़ियों की कंपनी बंद हो गई है, उन्हें इससे बाहर रखा गया है। पुराने वाहन के लिए डीलर के पास बुकिंग करा दी है, तो उसकी स्लिप अपने पास रखें। चेकिंग के दौरान बुकिंग की स्लिप एक सप्ताह तक दिखाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कंपनी की गाड़ी होगी, उसके डीलर बनवाएंगे नंबर प्लेट
झांसी। वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट डीलर लगा रहे हैं। जिस कंपनी का वाहन होगी, उसी कंपनी के अधिकृत डीलर के पास बुकिंग कराना होगी। डीलर एक सप्ताह के अंदर नंबर प्लेट बनवा कर देंगे। मोटरसाइकिल के लिए 370 रुपये और चार पहिया वाहन में कंपनी के आधार पर 600 से 800 रुपये का भुगतान करना होगा।

जिले में 55 डीलर दे रहे नंबर प्लेट
झांसी। जिले में कुछ वर्ष पहले 150 डीलर थे। नवीनीकरण नहीं कराने पर अब सिर्फ तकरीबन 55 डीलर बचे हैं। ये अलग- अलग कंपनियों के वाहन बेचते हैं। यह उन्हीं वाहनों की नंबर प्लेट बेच सकते हैं, जिनकी उन्होंने बिक्री की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed