{"_id":"a5ea705649a8ba41edcb92337fec9101","slug":"rpf-took-place-in-the-quarter-hour-foreign-tourists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने सवा घंटे तक बस में बैठाए रखे विदेशी पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने सवा घंटे तक बस में बैठाए रखे विदेशी पर्यटक
ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आरपीएफ शनिवार को विदेशी पर्यटक बस के ड्राइवरों को पकड़ कर अपने साथ ले गई, इससे हुई सवा घंटे की देरी के कारण फ्रांस के 55 पर्यटक झांसी का किला व म्यूजियम नहीं देख सके । मजबूरी में उनको सीधा ओरछा के लिए रवाना होना पड़ा।
नई दिल्ली से भोपाल जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस से प्रतिदिन डेढ़ सौ से दो सौ विदेशी यात्रियों के ग्रुप झांसी आते हैं। निश्चित प्रोग्राम के तहत झांसी स्टेशन से वह झांसी का किला व म्यूजियम देखने के बाद ओरछा के लिए रवाना होते हैं। ओरछा से वह पर्यटन स्थल खजुराहो जाते हैं। पहले शताब्दी एक्सप्रेस के आने से कुछ समय पूर्व पर्यटक बसें रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी होती थीं। मगर रेलवे परिसर में बसों द्वारा लगने वाले जाम के कारण इनका स्थान जीआरपी थाने के सामने जूनियर इंस्टीट्यूट तय कर दिया गया।
शनिवार की सुबह शताब्दी एक्सप्रेस के आने पर विदेशी पर्यटक अपनी- अपनी बसों में जाकर बैठ गए। इसी दौरान मौके पर आए आरपीएफ के जवान दो बसों के ड्राइवरों को अपने साथ थाने ले गए। दोनों बसों में 55 फ्रांस के नागरिक बैठे हुए थे। थाने में दोनों ड्राइवरों को बैठा लिया गया। इधर, खबर लगने पर मौके पर पहुंचे मैनेजर संजय दुबे ने इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय से उन्हें छोड़ने के लिए आग्रह किया। इंस्पेक्टर ने उन्हें बताया कि बसों द्वारा यातायात व्यवस्था में खलल पड़ रहा है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की गई है। इस पर मैनेजर ने बताया कि वह सालों से उक्त स्थान पर ही बसों को खड़ा करा रहे हैं, उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है। हालांकि, बाद में दोनों ड्राइवरों को छोड़ दिया गया। करीब सवा घंटे बाद बसें रवाना हो सकीं।
विज्ञापन
‘दोनों बसों व आटो के कारण मुख्य सड़क पर जाम लग रहा था। इससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही थी। इस कारण ड्राइवरों को काउंसलिंग के लिए थाने बुलाया गया था। उन्हें समझाया गया कि वह बसें इस तरह खड़ा करें कि जाम की स्थिति न बने।’
आशीष कुमार मिश्र
आरपीएफ कमांडेंट