फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RPF took 164 stray children to their homes

आरपीएफ ने 164 भटके बच्चों को पहुंचाया उनके घ

Sun, 18 Jul 2021 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
RPF took 164 stray children to their homes
झांसी। रेल सुरक्षा बल ने वर्तमान वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के दौरान अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागृत एवं सतर्क संगठन के रूप में कार्य करते हुए स्टेशन पर भटककर पहुंचे 164 बच्चों (104 बालकों और 64 बालिकाओं) को उनके घर पहुंचाया। वहीं ट्रेनों में मिले 45 मोबाइल, तीन लैपटाप और 56,465 रुपये भी संबंधित यात्रियों को वापस किया।
विज्ञापन

मुख्य जन सपंर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में ही आरपीएफ ने मादक द्रव्यों की तस्करी करने वाले 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 8,18,000 रुपये की सामग्री बरामद की गई। यात्रियों से संबंधित अपराधों में संलिप्त 58 अपराधियों को जीआरपी को सौंपा गया। रेल संपत्ति चोरी में 47 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 1,67,466 रुपये की रेल संपत्ति बरामद की गई। वहीं रेलवे एक्ट में 2,213 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 8,17,110 रुपये वसूले गए। रेल टिकट की कालाबाजारी में 18 तथा चेन पुलिंग करने वाले 574 लोगों पर कारवाई की गई। ट्रेनों और प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाने पर 122 और अवैध वेंडिंग करने वाले 816 लोगों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed