फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RPF commanded transfer to rice thief from malgadi

मालगाड़ी से चावल चोरी होने के प्रकरण में आरपीएफ कमांडेंट का स्थानांतरण!

Sat, 27 Jun 2020 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
RPF commanded transfer to rice thief from malgadi
मालगाड़ी - फोटो : ????????
झांसी। आरपीएफ महानिदेशक ने झांसी मंडल के कमांडेंट उमाकांत तिवारी का स्थानांतरण कर दिया है। चर्चा है लॉकडाउन के दौरान दो बार मालगाड़ी से चावल चोरी की घटनाएं हुईं। घटनाएं न हों, इसके लिए कमांडेंट कोई कारगर कदम नहीं उठा सके। वहीं, कमांडेंट का कहना है कि उनकी मांग (ऑन रिक्यूस्ट) पर स्थानांतरण किया गया है। वह सेवानिवृत्ति के पूर्व घर के पास ही स्थानांतरण चाहते थे।
विज्ञापन

18 मार्च को सांक स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी से बदमाशों ने चावल की बोरियां चोरी कर ली थीं। आरपीएफ को अगले दिन 68 चावल की बोरियां पटरियों के पास झाड़ियों में छिपी मिली थीं। हालांकि, बाद में आरपीएफ ने उक्त अपराध में शामिल सभी बदमाशों को पकड़ लिया था। वहीं, इस मामले में मुरैना प्रभारी निरीक्षक निरंजन सिंह व सेक्शन में तैनात आरक्षी वृंदावन सिंह राठौर निलंबित चल रहे हैं। इसी तरह विगत 24 मई को माताटीला स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से चावल की बदमाशों ने 29 बोरी चोरी कर ली थीं। इस मामले में बबीना चौकी इंचार्ज आरबी शुक्ला को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में छह बदमाश पकड़े जा चुके हैं, जबकि दो फरार चल रहे हैं। चर्चा है कि आरपीएफ महानिदेशक ने उक्त दोनों प्रकरणों को लेकर कमांडेंट का लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर के लिए स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed