फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   roza

जन्न्त के दरवाजे पर सब्र की दस्तक है मंझला रोजा

Fri, 08 May 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
roza
झांसी। मुकद्दस रमजान में चांद के दीदार के अनुसार उन्तीस या तीस रोजे होने के बाद ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। जिसके चलते रमजान के चौदहवें रोजे को मझला अर्थात मध्य का रोजा कहा जाता है। इस रोजे तक रोजेदार रोजे रखकर सब्र का आदी हो जाते हैं। चौदहवां रोेजा रोजेदारों के लिए जन्नत के दरवाजे पर सब्र की दस्तक कहा जाता है। शुक्रवार को रमजान का चौदहवां अर्थात मझला रोजा होगा।
विज्ञापन

रमजान में रोजे रखकर लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। इस पवित्र महीने में सबाब का दर्जा सत्तर गुना अधिक होने के कारण मालदार लोग इसी महीने में जकात दान करते हैं। इसी महीने में ईद की नमाज से पहले सदका-ए-फित्र भी अदा किया जाता है। रमजान के महीने में हर कोई नेकियां कमाने के लिए आतुर रहता है। मझले रोजे को अधिकतर लोग रोजा रखकर अल्लाह तआला की इबादत करते हैं।
विज्ञापन

मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि रोजे का दूसरा नाम सब्र हैै। उन्होंने कहा कि कुरान में जिक्र है कि अल्लाह तआला सब्र करने वालों के साथ है। बताया कि जन्नत के आठ दरवाजे हैं जिसके एक दरवाजे से सिर्फ रोजेदार ही दाखिल होंगे। कयामत के दिल अल्लाह रोजेदारों को अपने दस्तरख्वान पर ही खाना खिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed