फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   roza ifthar

सलामती की दुआ मांग रहें है नन्हे रोजेदार

Fri, 01 May 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
roza ifthar
roza ifthar
झांसी। अल्लाह से प्यार व इबादताें की कोई उम्र नहीं होती। माहे रमजान के महीना की शुरुआत होते ही शहर भर में इबादतों का सिलसिला जारी हो गया है। बड़ों के साथ-साथ छोटे भी अल्लाह की इबादत में मशगूल हो गये हैं। शहर भर में नन्हे रोजेदार रोजे रखकर अल्लाह से कोरोना से निजात की दुआ मांग रहे हैं।
विज्ञापन

रमजान के महीने में एक नेकी के बदले सत्तर गुना अधिक सबाब (पुण्य) होने के कारण हर कोई इबादतें करता है। वैसे तो इस्लाम में 12 साल से अधिक उम्र होने पर ही रोजा रखने की बात है है लेकिन दीन से मुहब्बत और मुल्क में फैली महामारी के चलते 12 साल से भी कम उम्र के बच्चे रोजा रखकर अल्लाह को राजी करने में जुटे हैं। नन्हे रोजेदार अल्लाह से देश की तरक्की, अमन के साथ ही कोरोना महामारी से निजात पाने की दुआ मांग रहे हैं।
विज्ञापन

पाक परवरदिगार हम से नाराज हो गये हैं। इसलिए रोजा रखकर अल्लाह को राजी कर रहे हैं। अल्लाह के राजी होने के बाद ही कम कामयाब हो सकेंगे।
इकरा, रोजेदार
देश भर में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। अल्लाह से दुआ कर रहे हैं कि जल्द ही इस जानलेवा महामारी से देश वासियों को निजात मिले।
हिना, रोजेदार
सुबह से शाम तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। इफ्तार से वक्त अल्लाह पाक से देश की तरक्की, अमन व सलामती की दुआ करते हैं।
अनीसा, रोजेदार
साल में एक बार बरकतों का महीना रमजान आता है। इस पाक महीने में रहमत का दरवाजा को खोल दिया जाता है। तौबा कर अल्लाह को राजी कर रहे हैं।
अदीबा, रोजेदार
सेहरी से इफ्तार तक पाक परवरदिगार की इबादत कर अल्लाह से मदद की आस लगाए हुए हैं। यकीन है कि अल्लाह जरूर राजी हो जाएंगे।
इलीमा, रोजेदार
रोजे रखकर अल्लाह पाक की इबादत कर रहे हैं। पांच वक्त की नमाजों में देश को इस जानलेवा बीमारी से महफूज रखने की दुआएं कर रहे हैं।
जुनैद, रोजेदार
अल्लाह राजी तो जग राजी, इसलिए माहे रमजान में अल्लाह पाक से बेइंतिहा दुआएं मांग रहे हैं। जल्द ही ये जानलेवा बीमारी दूर होगी।
अलीना, रोजेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed