फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ROB construction between Jhansi and Amausi-Manaknagar: Several trains cancelled

झांसी और अमौसी-मानकनगर के बीच आरओबी निर्माण से बढ़ीं मुश्किलें: कई ट्रेनें निरस्त, 800 ने रद्द कराए टिकट

Fri, 28 Nov 2025 07:36 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 28 Nov 2025 07:36 AM IST
सार

निर्माण कार्यों को देखते हुए निरस्त की जा रही ट्रेनों ने यात्रियाें की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 25 नवंबर से प्लेटफार्म नंबर तीन पर गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण को लेकर 18 ट्रेनों के निरस्त होने के साथ 53 गाड़ियों के प्रभावित होने से यात्री परेशान हैं।

विज्ञापन
ROB construction between Jhansi and Amausi-Manaknagar: Several trains cancelled
ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

निर्माण कार्यों को देखते हुए निरस्त की जा रही ट्रेनों ने यात्रियाें की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 25 नवंबर से प्लेटफार्म नंबर तीन पर गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण को लेकर 18 ट्रेनों के निरस्त होने के साथ 53 गाड़ियों के प्रभावित होने से यात्री परेशान हैं। वहीं, कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर अमौसी-मानकनगर के बीच अंडरब्रिज निर्माण के कारण 3 दिसंबर को लखनऊ जाने वाली गाड़ियों के निरस्त होने व कुछ के मार्ग परिवर्तित किए जाने से अब तक 800 यात्रियों ने टिकट रद्द कराए हैं।
विज्ञापन


झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर वाशेबल एप्रन की जगह गिट्टी रहित ट्रैक का निर्माण 25 नवंबर से शुरू हो गया है। रेलवे ने 18 मेमू व पैसेंजर ट्रेनों के अलावा साप्ताहिक व स्पेशल ट्रेनें रद्द कर दी हैं। झांसी-इटावा, झांसी-आगरा एक्सप्रेस व मेमू निरस्त होने से यात्री पहले से मुश्किल में थे, इसी बीच तीन दिसंबर की झांसी-लखनऊ रूट की गाड़ियां रद्द कर दी गईं, इसमें झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, कुछ पैसेंजर ट्रेनें व बरौली मेल सहित 11 ट्रेनें शामिल हैं। ऐसे में यात्रियों ने अब तक करीब 800 टिकट निरस्त करा लिए हैं। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि निर्माण के चलते गाड़ियां प्रभावित हैं। रिफंड कराने वाले यात्रियों को पूरा रुपया वापस मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed