{"_id":"6367f45e6ac7a0523f37245e","slug":"roadways-ran-70-special-buses-on-kartik-purnima-snan-jhansi-news-jhs2323483104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर रोडवेज ने 70 स्पेशल बसें चलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर रोडवेज ने 70 स्पेशल बसें चलाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने रविवार से 70 स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। बनारस, चित्रकूट, बांदा और हरिद्वार मार्ग पर इन बसों को चलाया जा रहा है। परिवहन अधिकारियों के मुताबिक स्नान का मुख्य पर्व आठ नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में झांसी और ललितपुर से बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए छह से आठ नवंबर तक बसों का संचालन किया जाएगा। जिसमें झांसी से कानपुर मार्ग पर 38 बसें, प्रयागराज पर पांच, बांदा - चित्रकूट पर सात, बनारस पर छह, आगरा मार्ग पर 12 व हरिद्वार मार्ग पर दो बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
उधर, क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक लोकेश राजपूत के मुताबिक रविवार से ही बसों का संचालन प्रमुख मार्गों पर शुरू करा दिया गया है। यदि यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त
बसों के संचालन में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए झांसी परिक्षेत्र में कार्यरत चालक - परिचालक, क्षेत्रीय अधिकारियाें के स्वीकृत अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। इसके बाद भी यदि कोई अवकाश लेता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।