{"_id":"62f94b4910b93b2b76165f55","slug":"roadways-bus-stretd-free-reporters-news-jhs226752880","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2022: झांसी में 17 हजार से ज्यादा बहनों ने रोडवेज की बसों में किया फ्री सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan 2022: झांसी में 17 हजार से ज्यादा बहनों ने रोडवेज की बसों में किया फ्री सफर
Mon, 15 Aug 2022 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:51 AM IST
सार
इस बार रक्षा बंधन का पर्व दो दिन मनाया गया। प्रदेश शासन ने पर्व की महत्ता को देखते हुए दो दिन रोडवेज की बसों में बहनों के निशुल्क यात्रा की घोषणा की थी। पहले दिन झांसी डिपो से 7934 और दूसरे दिन 9300 महिलाओं ने सफर किया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षाबंधन के अवसर पर दो दिनों में 17 हजार से अधिक महिलाओं ने रोडवेज की बसों में फ्री सफर किया। इनमें सर्वाधिक संख्या कानपुर, उरई मार्ग की बसों पर रही।
इस बार रक्षा बंधन का पर्व दो दिन मनाया गया। प्रदेश शासन ने पर्व की महत्ता को देखते हुए दो दिन रोडवेज की बसों में बहनों के निशुल्क यात्रा की घोषणा की थी। पहले दिन झांसी डिपो से 7934 और दूसरे दिन 9300 महिलाओं ने सफर किया। पर्व के कारण महानगर के बस स्टैंड पर महिला यात्रियों की भीड़ अच्छी खासी संख्या में देखी गई।
हालांकि यह भीड़ पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन ज्यादा रही। उरई, कानपुर, समथर, एट आदि जगहों के लिए रोडवेज बसें यात्रियों से भरकर चलीं। एआरएम प्रियम श्रीवास्तव के अनुसार 10 से 15 अगस्त तक सभी कर्मचारियों के अवकाशों पर रोक है। त्योहार पर समस्त कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन
ललितपुर की बहनें हुई मायूस
ललितपुर मार्ग पर रोडवेज की छह बसों का परमिट है। ऐसे में पर्याप्त संख्या में बसों की उपलब्धता न होने से ललितपुर की अधिकांश बहनें नि:शुल्क यात्रा करने को लेकर मायूस रहीं। विभागीय जानकारी के अनुसार पर्व अवसर पर ललितपुर के यात्रियों द्वारा इस संबंध में शिकायतें भी आयी थी।एआरएम प्रियम श्रीवास्तव के अनुसार ललितपुर मार्ग पर छह बसों का परमिट है, उतनी ही बसें संचालित की गई।