{"_id":"605a42e18ebc3e76a1221292","slug":"roadways-bus-round-increase-in-holi-jhansi-news-jhs1915903135","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने होली पर्व पर यात्रियों के आवागमन को सुलभ बनाने के लिए 25 मार्च से दस दिन के लिए बसों के फेरे (चक्कर) बढ़ाए जाएंगे। इससे न केवल रोडवेज को अतिरिक्त आय होगी, बल्कि कंडक्टर और ड्राइवर को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
रोडवेज के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने आदेश जारी कर कहा है कि प्रोत्साहन अवधि में शत - प्रतिशत बसों का ऑनरोड किया जाए। 25 मार्च से तीन अप्र्रैल तक क्षेत्रीय एवं डिपो स्तर पर तैनात अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे। अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों, परिचालकों एवं अन्य कर्मचारियों को कोई भी अवकाश या साप्ताहिक विश्राम स्वीकृत नहीं किया जाएगा। आदेश के बाद परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। झांसी से प्रतिदिन बसों के सौ फेरे लगाए जाते है। लेकिन होली पर दस दिन के लिए 147 फेरे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी संविदा और नियमित कंडक्टरों व ड्राइवरों को नौ दिन तक 27 सौ किलोमीटर बस चलाने पर 3150 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। तीन हजार किलोमीटर चलने पर चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इसी तरह डिपो कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों को नौ दिन काम करने पर एकमुश्त एक हजार रुपये और दस दिन काम करने पर एकमुश्त बारह सौ रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। प्रोत्साहन योजना अवधि में संविदा चालक/ परिचालकों द्वारा यदि बसों का संचालन तीन हजार किलोमीटर से अधिक किया जाता है तो अतिरिक्त किलोमीटर पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त दिया जाएगा।
विज्ञापन
होली पर रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। 25 मार्च से तीन अप्रैल तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। होली पर यात्रियों को बसों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। - अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज