{"_id":"66369e7fc6b6111f0907e49b","slug":"roads-will-be-widened-up-to-seven-meters-in-the-district-dividers-will-be-built-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-309281-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जिले में सात मीटर तक चौड़ी होंगी सड़कें, बनेंगे डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जिले में सात मीटर तक चौड़ी होंगी सड़कें, बनेंगे डिवाइडर
विज्ञापन
तहसील को जिले से जोड़ने वाली सड़कों का होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तहसील को जनपद मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों को सात मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। यह सड़कें अभी पांच मीटर चौड़ी हैं। पीडब्ल्यूडी ने ऐसी सड़कों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
पीडब्ल्यूडी अभियंताओं का कहना है कि सड़कों के कम चौड़ी होने से दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। डिवाइडर नहीं बन पाता। इससे हादसेे होते हैं। वर्ष 2023 में ही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में 98, स्टेट हाईवे पर 41, जिला स्तरीय रोड पर 37, ग्रामीण सड़कों पर 32 लोग जान गवां चुके हैं। सड़क हादसों में बड़ी संख्या में हो रही मौतों को देखते हुए अब सड़कों को चौड़ी करने की योजना बनाई गई है। तहसील से मुख्यालय को जोड़ने वाली सभी सड़कें न्यूनतम सात मीटर तक चौड़ी होंगी। अभी यह सड़कें पांच मीटर चौड़ी हैं। इन सड़कों पर डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। एक्सईएन दीपांकर चौधरी के मुताबिक सड़कों को अब सात मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
-- -- -- -- --
इनसेट
फोरलेन होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग अब दो लेन के बजाय न्यूनतम फोरलेन होंगे। अभियंताओं का कहना है कि दो लेन में चौड़ाई कम होने से डिवाइडर नहीं बन पाते। अब इनको चार लेन और छह लेन का बनाया जाएगा। पिछले साल झांसी मंडल में सर्वाधिक दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही हुईं।