फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roads are in bad condition since last 6 months, responsible people are not paying attention

Jhansi News: छह महीने से सड़कें खराब, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Mon, 24 Mar 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Roads are in bad condition since last 6 months, responsible people are not paying attention

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गरौठा। नगर में हर घर जल हर घर नल योजना के तहत सडकें खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई थीं। इसके छह माह बीत जाने के बाद भी उखड़ी पड़ी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय निवासी कई बार विभागीय अधिकारियों, उपजिलाधिकारी को कई बार इस समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा। इसका खामियाजा नगरवासियों को उठाना पड़ रहा है। बीच सड़क नाली बन जाने से इसमें जलभराव और बड़े गड्ढे हो रहे हैं। जलभराव में मच्छर और छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़े पनपने लगे हैं। जर्जर मार्ग से निकलते हुए आए दिन दोपहिया वाहन चालक चुटहिल हो रहे हैं। नगरवासियों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।


भाजपा नेता गोविंद नारायण गुप्ता, गुड्डू पाठक, प्रदीप चऊदा, सुधीर जयसवाल, विपिन श्रीवास, राजेंद्र बुंदेला, चंद्रभान सिह परमार ने बताया कि हर घर जल हर घर नल योजना का लाभ अभी तक लोगों को नहीं मिल पाया है और उखड़ी पड़ी सड़कों का खामियाजा राहगीरों वाहन चालकों को भुगतान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed