{"_id":"6a399a9f60773cbe720aee30","slug":"road-surface-breaks-up-potholes-increase-commuters-woes-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-8594-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: उखड़ गई सड़क, गड्ढों से बढ़ी लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: उखड़ गई सड़क, गड्ढों से बढ़ी लोगों की परेशानी
विज्ञापन
पूंछ। ग्राम सेसा से खरेला, काशीपुरा और जरहांकला तक बनाई गई डामरयुक्त सड़क एक बार फिर उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने लगभग 8 माह पहले सड़क की मरम्मत कराई थी, लेकिन फिर वह खराब हाल में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और रोज बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं।
ग्राम खरेला के संतोष कुमार, ग्राम सेसा के रामाधार, ग्राम जरया के केपी सिंह व ग्राम काशीपुरा निवासी गोविंद सिंह आदि ग्रामीणों ने प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से सड़क की उच्च गुणवत्ता के साथ पुनः मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश में हादसों की संख्या बढ़ सकती है।
पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सियन बृजेश सिंह ने बताया कि विगत दिवस गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने सड़क की विशेष मरम्मत के लिए शिलान्यास कर दिया गया है। जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। संवाद