फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Road damage people disturb

सड़क खोदकर छोड़ दी, अब निकलना मुहाल

Tue, 07 Jul 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Road damage people disturb
झांसी। सीपरी बाजार के पास स्थित सीताराम कंपाउंड का बुरा हाल है। आसपास की सड़क खोदकर खुली छोड़ दी गई है। बारिश के दिनों में इस वजह से कीचड़ पैदा हो जाता है। फिसलकर तमाम राहगीर यहां रोज गिरते हैं। गंदगी और कीचड़ ने यहां का कारोबार भी चौपट कर दिया है लेकिन, अफसरों के कान में जूं भी नहीं रेंग रही।
विज्ञापन

चित्रा चौराहे से आगे सीताराम कंपाउंड के पास करीब डेढ़ किलोमीटर तक खोदाई की वजह से सड़क चलने के लायक नहीं बची है। पहले से ही सड़क पर बड़े-बड़े गढ्ढे हैं। खोदाई का मलवा भी सड़क पर फैला दिया गया है। मिट्टी एवं ईंट सड़क पर बिखरे होने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सवारी गाड़ियां भी हिचकोले खाते हुए निकलती हैं। गढ्ढों की वजह से इन सवारी वाहनों का पलट जाने का भी खतरा रहता है। इन दिनों बारिश शुरू हो जाने की वजह से आसपास का पूरा इलाका नारकीय हो गया है। मिट्टी की वजह से पूरे इलाके में कीचड़ फैल गया। इस वजह से निकल पाना राहगीरों के लिए काफी मुश्किल भरा हो गया। रोजाना ही यहां राहगीर फिसलकर गिर पड़ते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन, नगर निगम अफसरों ने कोई वैकल्पिक रास्ता भी नहीं बनाया।
विज्ञापन

मरम्मत के लिए कई बार नगर निगम में शिकायत की गई लेकिन, आज तक सुनवाई नहीं हुई। रोजाना राहगीर गिरकर चुटहिल होते हैं।
रोहित
- सीपरी की ओर से तमाम सवारी गाड़ियां इधर से गुजरती हैं। गढ्ढों की वजह से उनके पलटने का भी अंदेशा रहता है।
पुनीत
- बच्चों को भी आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सड़क की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए
राजेश
बारिश के समय मुश्किल बढ़ जाती है। कीचड़ की वजह से फिसलन पैदा हो जाती है। तमाम राहगीर रोजाना फिसलकर गिरते हैं।
नितिन तिवारी
बारिश के दिनों में समस्या काफी बढ़ जाती है। गढ्ढे में पानी भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
सलीम
रात में अकसर यहां दुर्घटना होती है। सड़क जल्द बनवाए जाने की जरूरत है
प्रदीप
रोजाना हजारों लोग इस सड़क से गुजरते हैं लेकिन इसे बनवाने के बजाए खोद दिया गया। इसकी मरम्मत भी नहीं कराई जा रही।
तेजभान बुंदेला
खोदाई के बाद मुश्किल और बढ़ गई। मलवा पड़े होने से जल निकासी की भी व्यवस्था खत्म हो गई।
अकील
इन दिनों बड़ी नारकीय स्थिति हो गई है। यहां से निकलने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है। इसे जल्द बनवाने की जरूरत है।
फैजान
सड़क की मरम्मत काफी समय से नहीं कराई गई। अब मलवा पड़े होने से दिक्कत बढ़ गई है।
शहनवाज
फिसलन होने से दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। राहगीर भी रोजाना गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
अब्दुल वहीद
- सड़क खराब होने से अकसर वाहन सवार यहां गिरते हैं। पानी भी इनमें भर जाता है। सभी आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है
आरआर चौबे
- जिस तरह से नाला बनवाया जा रहा, उसने सीताराम कंपाउंड के जलनिकासी की पूरी व्यवस्था ही खत्म कर दी। अब यहां से बारिश का पानी भी बाहर नहीं निकल पाएगा।
अजय कपूर, भूतपूर्व अध्यक्ष, व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed