{"_id":"c9deed09c38886b152aadfc5963f9f1b","slug":"road-construction-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"उनाव बालाजी रोड को भारत सरकार की हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उनाव बालाजी रोड को भारत सरकार की हरी झंडी
ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। खस्ताहाल उनाव-बालाजी रोड का जल्द कायाकल्प होने जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसी वित्तीय वर्ष में बजट आवंटित कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की मार्च माह से काम शुरू करने की तैयारी है।
उनाव-बालाजी रोड जिले की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। दतिया के उनाव में बालाजी का विश्व प्रसिद्ध मंदिर होने की वजह से इस सड़क पर वर्ष भर स्थानीय व बाहरी श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। इसके अलावा यह सड़क दर्जनों गांवों को भी शहर से जोड़ती है। इस मार्ग पर तेजी से आवासीय परियोजनाएं विकसित हो रही हैं।
बुंदेलखंड पैकेज के तहत भोजला में बन रही मंडी का रास्ता भी इसी से होकर जाता है। बावजूद, यह सड़क पिछले पांच सालों से खस्ताहाल स्थिति में है। स्थिति यह है कि गड्ढों में सड़क तलाशनी पड़ती है। इससे आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। अक्सर सड़क के गड्ढों में मिट्टी भरकर काम चलाया जाता है। लेकिन, कुछ दिनों बाद यह साथ छोड़ जाती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री /स्थानीय सांसद उमा भारती की पहल पर सड़क के जीर्णोद्धार के लिए इसका चयन सेंट्रल रोड फंड के तहत किया गया था। जीर्णोद्धार के लिए लोक निर्माण विभाग ने 18 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार किया था। इसके तहत झांसी से उनाव तक के मार्ग को टू लेन (सात मीटर चौड़ी) बनाया जाना है।
पीडब्लूडी द्वारा प्रस्ताव पहले प्रदेश सरकार को भेजा गया था। यहां से संस्तुति उपरांत यह केंद्र भेज दिया गया। अब केंद्र ने सड़क की जीर्णोद्धार की परियोजना को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसी वित्तीय वर्ष में बजट आवंटित कर दिया जाएगा। पीडब्लूडी मार्च से कार्य प्रारंभ कर देगा।
‘उनाव बालाजी रोड दो प्रदेशों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। केंद्र ने इसके जीर्णोद्धार की योजना को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। जल्द बजट जारी हो जाएगा। विभाग द्वारा मौके पर मार्च माह में काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।’
- ए के जैन, अधिशासी अभियंता - पीडब्लूडी
कब नीचे उतरेगा फ्लाई ओवर?
झांसी। सेना की आपत्ति पर ईस्ट वेस्ट कॉरीडोर फोरलेन सड़क परियोजना के अंतर्गत एन एच 25 के झांसी बाईपास पर बनने वाले फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य 13 अक्तूबर 2006 को बंद कर दिया गया था। जबकि, ग्वालियर - झांसी राजमार्ग से ऊपर की ओर जाने वाले शिवपुरी- कानपुर हाईवे पर बनने वाले इस फ्लाई ओवर का आधे से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो चुका था।
इसके बाद से निर्माण पुन: शुरू कराए जाने को एनएचएआई द्वारा खूब कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं, लेकिन फ्लाई ओवर हवा में ही लटका हुआ है। हवाई पट्टी नजदीक होने के कारण सेना ने इसके निर्माण पर आपत्ति लगाई थी।