{"_id":"66b4742b140fa87eed080c7f","slug":"road-accident-in-jhansi-school-van-full-of-children-fell-into-canal-villagers-rescued-children-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: झांसी में सड़क हादसा, बच्चों से भरी स्कूली वैन नहर में गिरी, ग्रामीणों ने बच्चों को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: झांसी में सड़क हादसा, बच्चों से भरी स्कूली वैन नहर में गिरी, ग्रामीणों ने बच्चों को निकाला
Thu, 08 Aug 2024 01:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
Road accident
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बड़ागांव थाना इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने वैन के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। घटना में पांच बच्चे घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के ओरछा के ग्राम घटवाहा के बच्चे बड़ागांव स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ने आते हैं। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी बच्चे वैन में सवार होकर बड़ागांव आ रहे थे। इसी दौरान तकरीबन पौने आठ बजे दुनारा गांव के पास सामने से तेज रफ्तार स्कूली बस आ रही थी।
बस से बचने के चक्कर में वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे नहर में जा गिरी। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण नहर में उतर गए और उन्होंने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। घटना में पांच बच्चे घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी होने पर ओरछा से बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
ओवरलोड थी वैन, सवार थे 21 बच्चे
वैन में कक्षा एक और दो के 21 बच्चे सवार थे। वैन में बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था। गनीमत रही कि हादसे के दौरान नहर चल नहीं रही थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।