{"_id":"5c04ac6fbdec2241b770ff16","slug":"road-accident-in-jhansi-collision-between-two-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत, 11 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत, 11 की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Updated Mon, 03 Dec 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Accident in jhansi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनगढ़ दर्शन के लिए जा रहे है श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में डीसीएम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 11 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार को रतनगढ़ में भव्य मेला का आयोजन होता है, यहां दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन करने आते हैं। सोमवार तड़के सुबह निवाड़ी के भजनपुरा गांव से भक्तों का जत्था दो ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ के लिए जा रहा था, इसी दौरान ग्राम बूढ़ा के पास हाई-वे पर टमाटर से भरे डीसीएम ट्रक और एक ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सीपरी थाना प्रभारी अशोक वर्मा, ग्वालियर चौकी इंचार्ज प्रमोद मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में पीड़ितों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन