{"_id":"60647f4e8ebc3ecad707a0dd","slug":"road-accident-admitted-itbp-doctor-die-and-wife-ghayal-jhansi-news-jhs1920667132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में आईटीबीपी में तैनात चिकित्सक की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में आईटीबीपी में तैनात चिकित्सक की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
झांसी। बुधवार दोपहर शिवपुरी स्थित आईटीबीपी यूनिट में तैनात एक चिकित्सक की कार झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के पास जानवर को बचाने के प्रयास में पुलिया से टकरा गई। हादसे में चिकित्सक की मौत हो गई। जबकि, उनकी पत्नी घायल हो गईं। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सक इंदौर के रहने वाले थे। वह लखनऊ से वापस लौट रहे थे।
इंदौर के विजय नगर निवासी डॉ. राजेंद्र कुमार वर्मा (55) शिवपुरी स्थित आईटीबीपी यूनिट में चिकित्सक थे। वे किसी काम के सिलसिले में अपनी पत्नी संध्या वर्मा के साथ लखनऊ गए थे। बुधवार सुबह वह लखनऊ से शिवपुरी जाने के लिए रवाना हुए। दोपहर करीब बारह बजे वह चिरगांव थाना क्षेत्र के पहाड़ी बुजुर्ग के पास पहुंचे थे, तभी अचानक सामने एक जानवर आ गया। जिसे बचाने में कार पास बनी पुलिया से टकरा गई।
टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार से पहले ही चिकित्सकों ने राजेंद्र वर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि, उनकी पत्नी संध्या की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। खबर मिलते ही शिवपुरी यूनिट से भी जवान मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।