फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Review: Minister in charge angry with the Department of Fisheries and Health

समीक्षा: मत्स्य और स्वास्थ्य विभाग से खफा हुए प्रभारी मंत्री

Fri, 02 Sep 2022 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Review: Minister in charge angry with the Department of Fisheries and Health
झांसी। विकास भवन सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने जिला मत्स्य अधिकारी दीनदयाल रायकवार की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया और सुधार लाने के निर्देश दिए। जनपद में मात्र 26 मछुआरों को केसीसी जारी करने पर भी नाराजगी जताई। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के कम गोल्डन कार्ड बनने पर नाराजगी जताई। टेक्निकल टीम गठित कर आयुष्मान कार्ड की जांच के निर्देश दिए, ताकि निजी अस्पताल में गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जिनके पास खेत नहीं हैं, उन्हें भी 1.60 लाख की गारंटी मिलेगी और केसीसी आवंटित किया जाएगा। हर घर जल योजना के अंतर्गत 10 निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजना का काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। घरौनी वितरण की भी जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने बृज की होली की तरह प्रहलाद नगरी एरच में भी होली का आयोजन करने के लिए कहा। पशुपाल विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सड़क किनारे स्थित गोशाला के रख-रखाव को बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि गोवंश को अधिक से अधिक हरा चरा देने पर जोर है। ऐसे स्थान पर गोशाला बनाई जा रही है, जहां भूमि उपलब्ध है। भूमि पर नेपियर घास का उत्पादन किया जाएगा। ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि जिस गांव का लाइनमैन निवासी है, उसे वहां तैनात नहीं किया जाएगा। उन्होंने 10 लाख से अधिक बकाएदारों को चिह्नित करते हुए पार्ट पेमेंट की सुविधा से बिल जमा कराने के निर्देश दिए। श्रम विभाग के अधिकारियों को चौराहों पर मजदूरों के पंजीकरण के लिए कैंप, योजनाओं के प्रचार-प्रसार वॉल पेंटिंग और पंफ्लेट के जरिए कराने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक रवि शर्मा, जवाहर राजपूत, राजीव सिंह पारीछा, एमएलसी रमा निरंजन, सीडीओ जुनैद अहमद, एडीएम संजय पांडेय, राम अक्षयवर चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद, सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार को गढ़मऊ झील और दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय कोछाभांवर का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि गढ़मऊ झील का ग्राम पंचायत निधि से सौंदर्यीकरण कराया जाए। मंत्री ने निर्देश दिया कि सौंदर्यीकरण का काम पूरा होने के बाद झील में बीचों बीच पट्टी बनाकर उसके दोनों तरफ मछली पालन कराया जाए। किनारे फलदार पौधे भी रोपे जाएं। मंत्रियों ने आश्रम पद्धति विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि अभी 409 विद्यार्थी पढ़ते हैं। ऊर्जा मंत्री ने छात्रों को विद्युत सर्किट के बारे में जानकारी दी।
अफसर ही नहीं नेता या रसूखदार भी गलत करेगा तो सरकार छोड़ेगी नहीं : संजय निषाद
झांसी। प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अफसर ही नहीं बड़े से बड़ा नेता या रसूखदार भी गलत काम करेगा तो सरकार छोड़ने वाली नहीं है। ये पहली बार है जब हर हफ्ते कैबिनेट और 15 दिनों में मंत्री परिषद की बैठक होती है। कहीं भी कोई कमी या लापरवाही बताई जाती है तो तुरंत एक्शन होता है। वह रानी लक्ष्मीबाई के किले के भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि सरकार में गठबंधन के साथियों की पूरी बात सुनी जाती है। तभी तो मुझ जैसे सड़क के नेता को सदन में वकील बनाकर भेज दिया। अंग्रेजों, मुगलों ने मछुआरों को सताया था। पिछली सरकारों ने भी सारी हद पार कर सताया। मगर भाजपा ने गले लगाया है। उन्होंने कहा कि 2024 की तैयारी चल रही है। अखिलेश यादव पर पूछे गए एक सवाल पर बोले कि पहले वो अपने परिवार, कार्यकर्ता और पार्टी को संभालें। 2014 के बाद से उनके निर्णय क्या परिणाम दे रहे हैं, वो सबके सामने है। जनता ही उन्हें जवाब दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed