फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Revenue and PWD officials will also be involved in removing encroachment.

Jhansi News: अतिक्रमण हटाने में राजस्व, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी होंगे शामिल

Sun, 29 Dec 2024 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Revenue and PWD officials will also be involved in removing encroachment.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन मार्ग के बाद अब मुख्य सड़क पर अतिक्रमण हटाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नगर पालिका की टीम के साथ राजस्व विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल होंगे।

नगर पालिका परिषद ने वर्णी चौराहा से रेलवे स्टेशन तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। कच्चे व पक्के अतिक्रमण को ढहा दिया गया। कानूनी विवाद के चलते कई भवन नहीं गिराए जा सके। पालिका ने तुवन चौराहा से घंटाघर तक अभियान चलाने की तैयारी की थी। चिह्नीकरण किया गया था। अब जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका के साथ राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा टीमों का गठन होने के बाद अभियान चलाया जाएगा। पहले अतिक्रमण चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद अतिक्रमणकारियों को स्वयं हटाने के लिए समय दिया जाएगा। न हटाने पर ढहाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed