फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired railway workers and their dependents will get employment, now general tickets will be sold

Jhansi News: सेवानिवृत्त रेलकर्मी और उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगार, अब बेचेंगे जनरल टिकट

Thu, 13 Jun 2024 04:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 13 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Retired railway workers and their dependents will get employment, now general tickets will be sold
- झांसी रेल मंडल के 18 स्टेशनों पर लगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के लिए होगी 90 कर्मियों की तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेलवे अपने कर्मचारियों पर होने वाले खर्चाें को कम करने के लिए खाली होते जा रहे पदों को सरेंडर कर रहा है। साथ ही गैर जरूरी हो चुके कामों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने अब सेवानिवृत्त हो चुके रेलकर्मी और उनके आश्रितों को जनरल टिकट की बिक्री के लिए 18 स्टेशनों पर तैनात करने का निर्णय लिया है।
मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम यानी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई हैं। इन मशीनों से जनरल टिकट की बिक्री की जाती है। लेकिन, सभी यात्रियों के लिए इन्हें चला पाना आसान नहीं होता। इसीलिए रेल मंडल ने अब इन मशीनों को चलाने के लिए सेवानिवृत्त हो चुके रेलकर्मी, उनकी पत्नी या बच्चों को इन मशीन पर टिकट बिक्री के लिए तैनात करने का निर्णय लिया है। टिकट बेचने के एवज में सेवानिवृत्तकर्मी और उनके आश्रितों को कमीशन मिलेगा।
विज्ञापन

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक रेलकर्मी और उनके आश्रित आठ जुलाई को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक वाणिज्य विभाग के सीलबंद बॉक्स में अपने आवेदन डाल सकते हैं। आवेदन करने के दिन ही दोपहर 3:30 बजे आवेदन के लिफाफे खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन स्टेशनों पर होगी तैनाती
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर सात कर्मी, ग्वालियर स्टेशन पर सात कर्मी, मुरैना स्टेशन पर पांच कर्मी, हरपालपुर स्टेशन पर एक कर्मी, चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पर एक कर्मी, महोबा स्टेशन पर दो कर्मी, ललितपुर स्टेशन पर दो कर्मी, डबरा स्टेशन पर तीन कर्मी, दतिया स्टेशन पर दो कर्मी, बबीना स्टेशन पर एक कर्मी, बांदा स्टेशन पर तीन कर्मी, उरई स्टेशन पर तीन कर्मी, बिरलानगर स्टेशन पर एक कर्मी, पुखरायां स्टेशन पर एक कर्मी, टीकमगढ़ स्टेशन पर एक कर्मी, खजुराहो स्टेशन पर तीन कर्मी, छतरपुर स्टेशन पर एक कर्मी और दुरियागंज स्टेशन पर एक कर्मी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed