फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   retired railway karmi wife sucide

रिटायर्ड रेलवेकर्मी की पत्नी ने रेल लाइन पर कटकर दी जान

Thu, 13 May 2021 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
retired railway karmi wife sucide
झांसी। कोतवाली नई बस्ती निवासी रिटायर्ड रेलकर्मचारी की पत्नी ने ग्वालियर मार्ग के पास रेल लाइन पर कटकर जान दे दी। शाम को उनका शव क्षतिग्रस्त हालत में मिला।
विज्ञापन

रेलवे से सेवानिवृत्त रामचरण वर्मा पत्नी रेखा वर्मा (50) एवं चार पुत्रों के साथ नई बस्ती इलाके में रहते हैं। कुछ दिनों पहले रेखा वर्मा के पैर में चोट आ गई थी। उसके बाद से वह गुमशुम रहने लगीं। पुलिस का कहना है कि मंगलवार सुबह वह घर में किसी को बिना कुछ बताए बाहर निकल गई थीं। शाम को उनका शव ग्वालियर मार्ग स्थित रेल लाइन के बगल में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर ग्वालियर मार्ग पुलिस चौकी इंचार्ज अनुज कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, रेखा की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की वजह के बारे में परिजनों ने कुछ भी नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed