फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired principal serving life sentence dies

Jhansi News: आजीवन कारावास की सजा काट रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की मौत

Fri, 10 Mar 2023 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Retired principal serving life sentence dies
झांसी। जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की मौत हो गई। उसे 30 साल पहले हुए हत्याकांड में न्यायालय ने सजा सुनाई थी। वह पिछले पांच साल से जेल में बंद था। डायबिटिज का स्तर कम होने से उसकी हालत बिगड़ गई थी। बीती रात जेल से मेडिकल लाए जाने पर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

बरुआसागर में साल 1993 में युवक सुनील राय की हत्या र्हुई थी। इस मामले में साल 2018 में न्यायालय ने बरुआसागर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मेहेर सागर यादव समेत आठ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसमें जीआईसी अहरौरा का सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बरुआसागर के कटरा मुहल्ला निवासी मोहनलाल बिरथरे (68) भी शामिल था। वह सितंबर 2018 से जेल में बंद था। बृहस्पतिवार की रात तकरीबन ग्यारह बजे अचानक उसकी डायबिजिट का स्तर कम हो गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जेल कर्मचारी आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि हत्या के इस मामले में मोहनलाल साल 2002 में भी कुछ समय के लिए जेल में बंद रहा था। लेकिन, तब उसे जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

दोपहर में बहन से कराया था टीका
झांसी। बृहस्पतिवार की दोपहर भाई दूज पर मोहनलाल से मिलने उसकी बहनें जेल पहुंची थीं। उसने अपनी बहनों से टीका भी कराया था। तब उसकी सेहत सामान्य थी। रात में अचानक हालत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। बाद में शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि जेल प्रशासन ने तबीयत बिगड़ने की जानकारी नहीं दी थी, सीधी मौत की खबर सुनाई। इस पर परिजनों ने आक्रोश भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed