फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired health education officer had killed an elderly woman

रिटायर्ड स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने की थी बुजुर्ग महिला की हत्या

Fri, 24 Dec 2021 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Retired health education officer had killed an elderly woman
झांसी। पूंछ इलाके में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पड़ोस में रहने वाले रिटायर्ड स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने की थी। हालांकि हत्या की कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है लेकिन पुलिस का कहना है कि महिला शराब के नशे में गालीगलौज करती थी। रिटायर्ड अधिकारी ने कई दफा समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इस पर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में भी इसका खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ मोंठ डा. प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को पूंछ थाना के कानपुर-झांसी मार्ग की सर्विस लेन में सावित्री देवी (60) पत्नी कमलेश का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम के मुताबिक उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी। महिला के पति ने सेवानिवृत्त स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भगवान दास (72) उर्फ डॉक्टर पुत्र रामानंद गुप्ता निवासी पूंछ पर शक जताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। भगवान दास मोंठ से दस वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुका। इन दिनों अपने परिवार के साथ पूंछ में घर बनवाकर रहता है। उसका एक बेटा कारोबार करता है जबकि दूसरा जिला अस्पताल में काम करता है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस डॉक्टर की तलाश में जुट गई। पुलिस ने घर के पास से ही उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक सावित्री अपने पति एवं बच्चों से दूर रहती थी। डॉक्टर के घर के बगल में पिछले करीब दस साल से रह रही थी। अकेले रहने से डॉक्टर की उससे नजदीकियां हो गईं। सावित्री शराब पीने की आदी थी। शराब पीने के बाद अकसर गाली-गालौज करने लगती। वारदात की दोपहर भी सावित्री ने काफी शराब पी हुई थी। उसने गाली-गालौज शुरू कर दी। इसी बात को लेकर डॉक्टर से उसका झगड़ा हो गया। डॉक्टर ने तैश में आकर घर में रखे तार से उसका गला घोंट दिया। उसके बाद रात में खेत में काम करने वाले परशुराम पाल (47) निवासी पूंछ की मदद से शव को अपनी कार में रखकर कानपुर झांसी मार्ग की सर्विस लेन पर फेंककर फरार हो गया। शव को सड़क पर फेंकने की पूरा दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस के हाथ यह सीसीटीवी के फुटेज भी लग गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर के अंदर से आलाकत्ल के तौर पर बिजली का तार समेत लाश फेंकने में इस्तेमाल हुई कार समेत अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार के मुताबिक लिखा-पढ़ी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed