{"_id":"5d5ec1ab8ebc3e6c941c2d45","slug":"retired-engineer-die-in-suspicious-conditions-jhansi-news-jhs146354013","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में सेवानिवृत्त इंजीनियर की मौत, पड़ोसी ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में सेवानिवृत्त इंजीनियर की मौत, पड़ोसी ने लगाया हत्या का आरोप
Fri, 23 Aug 2019 04:38 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
शव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
थाना नवाबाद स्थित सुंदर विहार कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर की गुरुवार सुबह संदिग्ध हालातों में छत से गिरकर मौत हो गई। वे मकान में अकेले रहते थे। पुत्री पुनीत सिंह ने एक पड़ोसी पर छत से फेंककर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सुंदर विहार कॉलोनी निवासी योगेंद्र सिंह बत्रा (84) सिंचाई विभाग में इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त थे। वह अकेले ही मकान में रहते थे। उनकी एक बेटी पुनीत सिंह आवास विकास में और दूसरी बेटी रमीत कौर आस्ट्रेलिया में रहती हैं। पुनीत अपने पिता के मकान में मूक बधिर बच्चों को पढ़ाती हैं। सुबह बच्चे घर पहुंचे तो मुख्य द्वार बंद था।
विज्ञापन
काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो बच्चों ने पड़ोसियों को बताया, लेकिन उसके बाद भी कोई घर पर नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद पड़ोसी ने उनकी पुत्री पुनीत को मोबाइल पर सूचना देकर मामले की जानकारी दी। चिंतित पुनीत ने तत्काल पड़ोसी को फोन कर मदद के लिए कहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गेट खोलकर अंदर जाकर देखा तो योगेंदर नीचे गिरकर मृत अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची मृतक की पुत्री पुनीत ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर छत से फेंककर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि मकान पर कब्जे की नीयत के चलते उसके पिता की छत से फेंककर हत्या कर दी। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। अब तक ॅकोई तहरीर नहीं मिली है।
दरवाजे की हैं दो चाबियां
योगेंद्र की पुत्री ने बताया कि घर के दरवाजे की दो चाबियां हैं। एक उनके पिता व दूसरी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के पास रहती थी।
रात में पिता ने किया था मेसेज
पुत्री का कहना है कि उनके पिता आत्महत्या जैसा कदम कभी नहीं उठा सकते। घटना से एक दिन पहले बुधवार रात उन्होंने व्हाट्सएप मेसेज भी किया था। यदि उनके पिता तनाव में होते तो मेसेज नहीं करते। जबकि एक दिन पहले भी मुलाकात हुई थी। उनके चेहरे पर भी इतना बड़ा कदम उठाने जैसे भाव नजर नहीं आए थे। वह प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों को पढ़ाने जाती थीं।