फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   reservation office make parking

आरक्षण कार्यालय बना वाहन स्टैंड

Thu, 23 May 2019 12:48 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 23 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
reservation office make parking
jhansi railway station - फोटो : amarujala
झांसी। रेलवे स्टेशन की सुंदरता में यहां खड़े होने वाले बेतरतीब वाहनों ने ग्रहण लगा दिया है। दिन हो या रात लोग कहीं भी अपने वाहन खड़े कर चले जाते हैं। इससे स्टेशन की यातायात व्यवस्था तो प्रभावित होती है। यहां से वाहनों की चोरियां भी बढ़ गई हैं। इतना सब होने के बावजूद रेल अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां शांत बने हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर व आसपास क्षेत्र में चार दो पहिया व एक कार स्टैंड बना है। साथ ही परिसर में प्रीमियम पार्किंग व्यवस्था भी लागू है। इसके बाद भी दो पहिया वाहन चालक सुधरने को तैयार नहीं हैं। दिन हो या रात मुख्य द्वार की दीवार से लेकर आरक्षण कार्यालय तक दो पहिया वाहनों की कतार लगी रहती है। पिछले दो महीने में यहां से चार गाड़ियां भी चोरी हो चुकी हैं, इसके बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। रात में परिसर में डग्गामार वाहन खड़े होने से हालात खराब हो जाते हैं। सुबह हर तरफ केवल दुर्गंध व गंदगी नजर आती है। इससे खूबसूरत रेलवे स्टेशन का बुरा हाल बना हुआ है। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके यादव ने बताया कि दो पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान किया जाएगा, ताकि दुबारा ऐसी स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed