फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   reservation full on holi

होली पर भरती जा रही ट्रेनों में सीटें

Wed, 12 Feb 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
reservation full on holi
झांसी। होली पर तीन-चार दिनों की छुट्टी पर बड़ी संख्या में लोग धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर घूमने जाने का प्लान बनाए बैठे हैं। इस वजह से होली से पांच दिन पहले और एक हफ्ते बाद तक कुछ ही ट्रेनों में कंफर्म आरक्षण मिल रहा है। अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन

इस बार होली नौ मार्च को है। 10 को खेली जाएगी और 11 को भाई दूज है। ऐसे में लोग होली पर वैष्णो देवी (जम्मू), तिरुपति शिरडी के र्साईं बाबा (मनमाड), हरिद्वार आदि तीर्थ स्थानों के अलावा मुंबई, गोवा, शिमला, कुल्लू मनाली आदि पर्यटक स्थलों पर जाने का विचार कर रहे हैं लेकिन अगर आप जल्द ही ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं कराते हैं, तो रेलगाड़ी से अपने पसंदीदा स्थल जाना संभव नहीं हो पाएगा। दरअसल, इन स्थानों के लिए जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल होती जा रही हैं।
विज्ञापन

गोवा की तरफ जाने वाली 12780 गोवा एक्सप्रेस व 12618 मंगला एक्सप्रेस में पांच मार्च से 18 मार्च तक सभी श्रेणियों में वेटिंग का टिकट मिल रहा है। इसी तरह तिरुपति की तरफ जाने वाली 12626 केरला एक्सप्रेस में तीन मार्च से 16 मार्च और सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 12708 तिरुपति संपर्क क्रांति में चार मार्च व छह मार्च को जाने वाली ट्रेन में जगह नहीं है। आठ मार्च, ग्यारह मार्च, तेरह मार्च को स्लीपर व एसी में कुछ सीटें खाली हैं। साप्ताहिक 12646 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में तीन, 10, 17, 24 मार्च को सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। पुणे की तरफ जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन झेलम एक्सप्रेस में पांच मार्च से 18 मार्च तक किसी भी श्रेणी में कोई सीट खाली नहीं हैं। इधर, जम्मूतवी की जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, साप्ताहिक 11449 जबलपुर श्री वैष्णो देवी धाम कटरा एक्सप्रेस में तीन मार्च से 18 मार्च तक किसी श्रेणी में जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed