फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Research is being done on Sanskrit in foreign countries also

विदेशों में भी संस्कृत पर किया जा हा है शोध

Sun, 22 Aug 2021 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Research is being done on Sanskrit in foreign countries also
झांसी। विश्व संस्कृत दिवस की पूर्व संध्या पर जीवनधारा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में राजकीय संग्रहालय, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, जीवनधारा फाउंडेशन एवं बुंदेलखंड इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व शोध समिति द्वारा संस्कृत साहित्य में महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबूलाल तिवारी मुख्य अतिथि, डॉ. बीबी त्रिपाठी तथा क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संगोष्ठी में मौजूद छात्र-छात्राओं व नागरिकों को संबोधित करते हुए बाबूलाल तिवारी ने कहा कि आज हमारे देश के अलावा विदेशों में भी संस्कृत भाषा पर शोध किया जा रहा है। वेद, पुराण, उपनिषद आदि संस्कृत भाषा में ही लिखे गए हैं। हम सभी को संस्कृत का सम्मान करना चाहिए। डॉ. बीबी त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत एक मात्र ऐसी भाषा है जिस पर हम सभी को गर्व है। संस्कृत साहित्य में अनेक विदुषी एवं वीर महिलाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। समाज सेविका डॉ. नीति शास्त्री ने कहा कि किसी भी मंत्र का जाप संस्कृत में करने से हम सभी के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतिहासकार राम प्रकाश गुप्ता राम प्रकाश गुप्ता ने संस्कृत को देववाणी बताते हुए नई पीढ़ी को संस्कारवान बनने के लिए संस्कृत का अध्ययन करने का महत्व बताया तथा विदेशों में इसकी लोकप्रियता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मोहन नेपाली, सोम तिवारी, शालिनी गुरबक्शानी, महिमा जायसवाल, मनमोहन मनु, सुदर्शन शिवहरे, ऋषभ, मयंक कुमार, मुकेश रायकवार, मुकेश कुमार मौजूद रहे। संचालन अर्जन सिंह चांद ने किया। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुरेश दुबे ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed