फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   research and agriculture must run at par says pm.

शोध और खेती का हो सीधा जुड़ाव: पीएम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
research and agriculture must run at par says pm.
पीएम ने रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का ऑनलाइन लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि झांसी भारत को आत्म निर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कृषि में आत्म निर्भरता बनाने का लक्ष्य किसानों को उद्यमी बनाने का भी है। किसान आर्गेनिक खेती से जुड़ें। अपने ऑर्गेनिक प्रोडक्ट को ग्लोबल के लिए तैयार करें। शोध और खेती का सीधा जुड़ाव होनी चाहिए। इसमें सबसे अहम भूमिका शोध संस्थान और कृषि विश्वविद्यालय निभा सकते हैं। झांसी में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय खोलने का भी ये उद्देश्य है। आज देश में तीन केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय हो गए हैं। इसके अलावा झारखंड, असम, बिहार में टीएआरआई जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं। पीएम ने मई में हुए टिड्डी दल के हमले का भी जिक्र किया। कहा कि बुंदेलखंड समेत देश ने वैज्ञानिक तरीके से इससे निपट लिया। इनसे बहुत कम हानि हो पाई। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड समेत पश्चमी यूपी के जिलों में भूजल स्तर सुधारने के लिए अटल भूजल योजना पर काम चल रहा है। इस दौरान उन्होंने डिफेंस कॉरिडोर, हर घर जल योजना आदि को बुंदेलखंड के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। पीएम ने यूनिवर्सिटी के 5 छात्रों से भी कृषि, वानिकी पर बात की। सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed