फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Report not filed against those responsible for four deaths even after 72 hours

Jhansi News: 72 घंटे बाद भी नहीं हुई चार मौतों के जिम्मेदार के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 14 May 2024 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Report not filed against those responsible for four deaths even after 72 hours
पारीछा फ्लाईओवर पर दूल्हे की कार में डीसीएम ने पीछे से मारी थी टक्कर
विज्ञापन

कार में आग लगने से जिंदा जल गए थे दूल्हा, उसका बड़ा भाई, भतीजा और चालक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ागांव के पारीछा ओवर ब्रिज के ऊपर शुक्रवार रात बरात लेकर जा रहे दूल्हे, उसके चार साल के भतीजे, दूल्हे के बड़े भाई समेत चालक की कार के अंदर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे को अब करीब 72 घंटे बीत चुके लेकिन, अभी तक पुलिस इस हादसे के जिम्मेदार के खिलाफ न एफआईआर दर्ज कर सकी है और न आरोपी चालक तक पहुंच सकी है।

इस हादसे में एरच के करके की विलायटी गांव निवासी संतोष कुमार के दो बेटे एवं पोते की जलकर मौत हो गई। यह पूरा परिवार अभी तक सदमे में है। परिवार में पिछले तीन दिनों से कोहराम मचा है। इस दर्दनाक हादसे के बारे में जिसने भी सुना वही बेचैन हो गया लेकिन, पुलिस आरोपी डीसीएम चालक अथवा उसके मालिक के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं कर सकी। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है परिजनों से संपर्क किया गया था। वह लोग अभी प्रयागराज गए हैं। वहां से लौटने के बाद उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वाहन मालिक से संपर्क करके उसको यहां बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed