फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Repair during day, power cut in evening

दिन में चली मरम्मत, शाम को बारिश से गुल हुई बिजली

Fri, 09 Aug 2019 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Repair during day, power cut in evening
दिन में चली मरम्मत, शाम को बारिश से गुल हुई बिजली
विज्ञापन

झांसी। शहरवासी बृहस्पतिवार को बिजली की आवाजाही से बेहद परेशान रहे। दिन में हंसारी में चले मरम्मत काम तो शाम को बारिश के कारण बिजली गुल रही। फाल्टों के कारण भी कई क्षेत्रों का करंट बंद बना रहा। इससे लोग परेशान रहे। उमस से समस्या दोगुनी बनी रही।
बृहस्पतिवार को हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस पर 132 केवीए हाइटेंशन लाइन के बस वार पर मरम्मत काम किया गया। इससे सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे तक जेल चौराहा, रानीमहल, पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर, नंदनपुरा, सीपरी बाजार, हाइडिल, मुन्नालाल, बिजौली, हंसारी, ग्रोथ सेंटर, बरुआसागर, भेल, बबीना सबस्टेशन से जुड़े उपभोक्ता परेशान रहे। दोपहर 3.30 बजे सैन्य क्षेत्र में हाइटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से सवा घंटे तक जेल चौराहा व रानीमहल सबस्टेशन की बिजली बंद रही। इससे इलाइट, जानकीपुरम, इलाहाबाद बैंक चौराहा, सिविल लाइन, सदर बाजार, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा, न्यू रोड, कालीबाड़ी, मिनर्वा, रानीमहल, सुभाषगंज, अंदर ओरछा गेट, गुसाईपुरा, सिंधी तिराहा, मानिक चौक, गांधी रोड, छनियापुरा, तलैया व आसपास क्षेत्रों की बिजली बंद रही।
विज्ञापन

वहीं, शाम सात बजे के बाद तेज बारिश शुरू होने पर हंसारी और दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से पूरे शहर की बिजली को बंद कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद एक- एक कर सभी सबस्टेशनों की बिजली को चालू किया गया। बारिश से कई फीडरों पर छोटे- छोटे फाल्ट आ गए, जिससे संबंधित क्षेत्रों की बिजली चालू करने के लिए कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने दी उमस से राहत
बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। इससे दोपहर तक उमस बढ़ गई। उमस से लोग पसीने- पसीने होते रहे। यह हाल शाम तक बना रहा। मगर, इसके बाद हुई झमाझम बारिश से ठंडक हो गई। वहीं, बारिश से जगह- जगह जलभराव होने के कारण वाहन चालक व राहगीर परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed