फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   remidicivir injection ka tota nahi

राहत: जिले में नहीं रहा रेमडेसिविर इंजेक्शनों का टोटा

Thu, 13 May 2021 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
remidicivir injection ka tota nahi
झांसी। कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मरीजों के उपचार में उपयोग किए जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शनों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के अलावा ये इंजेक्शन तीन मेडिकल स्टोर व एक निजी अस्पताल में मौजूद हैं। डॉक्टर की सलाह पर मेडिकल स्टोरों से ये इंजेक्शन अधिकतम विक्रय मूल्य (एमआरपी) पर खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर आने के साथ ही रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर हाय-तौबा मच गई थी। इसके साथ ही शुरू हो गई थी इसकी कालाबाजारी। स्थिति ये हो गई थी कि लोगों को अपने मरीजों की जान बचाने के लिए मजबूरी में एक-एक लाख रुपये तक में एक-एक रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदना पड़ गया था। नकली इंजेक्शन की खेप भी बाजार में उतार दी गई थी। समय पर इंजेक्शन न मिलने की वजह से मरीजों की जान पर भी बन आई थी।
विज्ञापन

हाल ही में पुलिस के हत्थे इस कालाबाजारी में लिप्त गैंग भी चढ़ा है। लेकिन, अब परिस्थितियों में सुधार आ गया है। जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। वर्तमान में 1136 इंजेक्शन जिले में मौजूद हैं। इनमें से 800 इंजेक्शन महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में उपलब्ध हैं। जबकि, 336 इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज के पास स्थित सुमन मेडिकल स्टोर, जय मां काली मेडिकल स्टोर व दवा बाजार में स्थित लक्ष्मी केमिस्ट तथा एक निजी अस्पताल सुखदीप आईसीयू के पास उपलब्ध हैं। तीन अलग-अलग कंपनियों के इन इंजेक्शनों की कीमत 816, 3400 व 3800 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की जरूरत हो रही है पूरी, कमी नहीं
झांसी। औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि प्रत्येक इंजेक्शन की शीशी पर उसका अधिकतम विक्रय मूल्य (एमआरपी) अंकित है। इससे अधिक कीमत किसी भी दशा में न दें। इंजेक्शन लेने के लिए डॉक्टर का पर्चा, आधार कार्ड व पॉजिटिव रिपोर्ट होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि झांसी में इंजेक्शनों की पर्याप्त उपलब्धता है। आमतौर पर रोजाना सौ-सवा सौ इंजेक्शनों की डिमांड आ रही है। झांसी में ये इंजेक्शन लगातार आते जा रहे हैं। इससे इनकी कमी पूरी तरह से दूर हो गई है। आसानी से ये जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed