{"_id":"67180a1aa92922e7300b9097","slug":"release-of-the-poster-of-the-national-convention-of-the-students-council-jhansi-news-c-308-1-sjhs1001-102540-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। परिषद के अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर हुआ। अधिवेशन में देश भर से 1500 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता तथा प्रतिनिधि शामिल होंगे।
प्रांत अध्यक्ष डॉ. बृजेश मिश्रा, प्रांत मंत्री शिवा राज बुंदेला, प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय की उपस्थिति में पोस्टर विमोचन हुआ। इस अवसर पर डॉ. रश्मि सेंगर, डॉ. गिरिजा सिंह, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. रानी शर्मा, सुयश शुक्ला, हर्ष जैन, हर्ष शुक्ला, सनी शर्मा, सुंदरम शर्मा, शरद तिवारी, आयुष्मान शर्मा, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन