फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   redressal of industrialist problems through wattsapp group

व्हाट्सएप के जरिये निपटेंगी उद्यमियों की समस्याएं

Mon, 15 Jul 2019 09:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
redressal of industrialist problems through wattsapp group
व्हाट्सएप के जरिये निपटेंगी उद्यमियों की समस्याएं
विज्ञापन

झांसी। उद्यमियों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए उद्योग विभाग ने व्हाट्सएप का सहारा लिया है, जिसमें उद्यमियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह पहल समस्या सुलझाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए की गई है।
बुंदेलखंड में औद्योगिक माहौल बनाने के लिए उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देना जरूरी है। इस दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने उद्योग विभाग को व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए थे। इसमें उद्यमियों के अलावा बिजली, वन, नगर निगम, प्रदूषण, पुलिस, खाद्य समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को शामिल करने के लिए कहा गया था। विभाग द्वारा ‘उद्योग बंधु, झांसी’ के नाम से ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में उद्यमी अपनी समस्याओं को पोस्ट कर सकेंगे, जिस पर तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारी को संज्ञान लेना होगा। उच्चाधिकारी स्वयं इसकी निगरानी करेेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उद्यमियों की समस्याएं आसानी से सुलझें, इसके लिए ये पहल की गई है। ग्रुप में उद्यमियों की ओर से आने वाली समस्याओं की सतत निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed